(भरत सिंह चौहान)चूहे पी गए लाखों रुपए का डेक्सट्रोज बोटल,,गरीबों के स्वास्थ्य से खिलवाड़,,समय पर वितरित नहीं करने से बेकार हुई लाखों के दवा
सक्ती जिला अस्पताल में GSM (ग्रामीण स्वास्थय मिशन) योजना के तहत आई थी, इन दवाइयों को जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों तक पहुंचाना था, लेकिन सीएमएचओ की लापरवाही से सब बर्बाद हो गई, समय पर वितरण नही होने से दवाइयां एक्सपायर हो गई हैं, कुछ दवाइयां रख-रखाव की कमी से खराब हो गई हैं,,, नमी एवं चूहों ने लाखों की दवाई का नुकसान किया है,, जिसके चलते गरीब मरीजों तक यह मुफ्त दवा नहीं पहुंच पाई है। इस तरह दवा के जरिए सरकार को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा दिया गया




