Home KORBA ग्रीन कोरबा- विकसित कोरबा का है कमिटमेंट, जनता का मिल रहा साथ:...

ग्रीन कोरबा- विकसित कोरबा का है कमिटमेंट, जनता का मिल रहा साथ: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी*

0
116

Acn18. Com.कोरबा से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी जी की अध्यक्षता में शनिवार को विभिन्न वार्डों में जन संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने जनता के बीच जाकर मतदान की एहमियत के बारे में लोगों को जागरूक किया।

वहीं, उन्होंने विपक्षी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि कोरबा नगर पालिक निगम की जनता को विपक्षी पार्टी लगातार बरगलाने की कोशिश कर रही है। उनसे झूठे वादे कर भावनाओं से छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है। लेकिन कोरबा की जनता काफी समझदार है, वो इन झूठे वादों में फंसने नहीं वाले है। वहीं, उन्होंने कहा इस बार कोरबा की जनता ग्रीन कोरबा- विकसित कोरबा चाहती है। मेरा उनसे कमिटमेंट है कि उनकी ये आस पूरी होकर रहेगी।।

गौरतलब हो कि महापौर प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी जी द्वारा शनिवार को वार्ड नंबर 38, 39, 40, 41, 43, 44 और 45 में जन संपर्क कार्यक्रम किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा के सहारे जनता को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

error: Content is protected !!