spot_img

गुजरात के वडोदरा में शोभायात्रा पर पथराव:महाराष्ट्र में मंदिर के बाहर आगजनी, सांसद बोले- शराबियों ने हिंसा की

Must Read

गुजरात और महाराष्ट्र में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान पथराव किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार देर रात राम मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने आगजनी की। इन लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में आग भी लगा दी।

- Advertisement -

गुजरात में शोभायात्रा पर पथराव
वडोदरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। दंगाइयों ने सड़क पर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके की दुकानें बंद हो गईं, हालांकि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।

महाराष्ट्र में पुलिस वाहन जलाए
इधर, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर ( पुराना नाम औरंगाबाद) के किराडपुरा इलाके में बुधवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और कई वाहनों में आग लगा दी।

मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। हमले में 2 पुलिसकर्मियों समेत पांच से छह लोग घायल हो गए। हिंसा रात 11.30 बजे शुरू हुई और तड़के 3.30 बजे तक जारी रही।

संभाजीनगर के सांसद इम्तियाज जलील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यहां झड़प शराबियों के दो गुटों में हुई। इन्होंने ही पत्थरबाजी की। राम मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। मंदिर में कोई नहीं गया। इसलिए नागरिकों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

पुलिस जब हालात पर काबू पाने के लिए पहुंची तो भीड़ ने पथराव किया। पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी।
पुलिस जब हालात पर काबू पाने के लिए पहुंची तो भीड़ ने पथराव किया। पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी।
जमकर हंगामा हुआ, धर्मगुरुओं की बात भी नहीं मानी गई
संभाजीनगर में भीड़ को काबू करने के लिए कुछ धर्मगुरुओं को बुलाया गया। लेकिन भीड़ उनकी बात मानने को तैयार नहीं थी। कुछ ही देर में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। दंगाइयों ने उन पर भी पथराव किया और कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े। दंगाइयों ने दमकल विभाग के वाहनों पर पानी भी फेंका।

यह तस्वीर गुरुवार सुबह की है। क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।
यह तस्वीर गुरुवार सुबह की है। क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।
बताया जा रहा है कि आगजनी में 100 से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचा।
बताया जा रहा है कि आगजनी में 100 से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचा।
बुधवार रात 11.30 बजे से 3.30 बजे तक भीड़ उपद्रव करती रही। इस दौरान कई जगह तोड़फोड़ की।
बुधवार रात 11.30 बजे से 3.30 बजे तक भीड़ उपद्रव करती रही। इस दौरान कई जगह तोड़फोड़ की।
स्थानीय लोग बोले- पुलिस ने दो-तीन बार हवा में फायरिंग की
स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीड़ काबू से बाहर होते देख पुलिस ने दो-तीन बार हवा में फायरिंग की। पुलिस ने आजाद चौक से सिटी चौक तक सभी रास्तों को जाम कर दिया। लोगों ने बताया कि ज्यादातर नागरिकों के घरों पर पथराव किया गया। नागरिक वहां मौजूद लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने की अपील कर रहे थे। सुबह साढ़े तीन बजे से भीड़ को काबू में करने की कोशिशें शुरू हुईं।

रामनवमी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, हिंदू जागरण मंच ने पश्चिम बंगाल में 500 से अधिक जगहों पर मार्च कर रही है। साथ ही 600 स्थानों पर राम पूजा का आयोजन किया है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद भी पूरे जोर-शोर से हजारों स्थानों पर जुलूस निकाल रहा है।

 

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बड़ा फैसला : EVM को सुप्रीम कोर्ट का क्लीन चिट… बैलेट पेपर की नहीं होगी वापसी, VVPAT वेरिफिकेशन की भी सभी याचिकाएं खारिज

acn18.com नई दिल्ली/ सुप्रीम कोर्ट ने वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर...

More Articles Like This

- Advertisement -