Home KORBA खड़ी हाईवे से टकराई कार कांग्रेस पार्षद समेत सात लोग घायल.पूर्व पार्षद...

खड़ी हाईवे से टकराई कार कांग्रेस पार्षद समेत सात लोग घायल.पूर्व पार्षद के सिर पर आई गंभीर चोट

0
338

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला सड़क दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात है। बीती रात भी सड़क के किनारे बेतरतीबी से खड़े हाईवा से एक कार जा टकराई। कार में सवार दो बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए ।

नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे नैला से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे ।कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई। एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई लेकिन कार में सवार सात लोग घायल हो गए। पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे के सर में गंभीर चोट लगी है उन्हें और अन्य लोगों को राहगीरों की मदद से कार से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया।

error: Content is protected !!