*कोयलांचल दीपका क्षेत्र में गरबा डांडिया का भव्य आयोजन – संस्कृति और श्रद्धा का उत्सव*
*हर गली-चौराहे पर गूंज रही है माँ की भक्ति और गरबा की थिरकन*

गेवरा दीपका
शारदीय नवरात्र पर्व पर कोयलांचल क्षेत्र गेवरा दीपका में इस बार श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। यहां गरबा-डांडिया महोत्सव की धूम है और जहाँ देखो वहाँ भक्तिमय वातावरण नजर आ रहा है। माँ दुर्गा की आराधना में सजे मंच, जगमगाती रोशनियों से गरबा की थिरकती तालों पर झूमते श्रद्धालु भक्त पूजा पंडालों में नजर आ रहे है ।
प्रगति नगर श्रमवीर स्टेडियम में इस वर्ष पंखिड़ा दीपका का भव्य आयोजन हो रहा है। यहाँ पारंपरिक गरबा और आधुनिक प्रस्तुतियों का संगम लोगों को आकर्षित कर रहा है। सजावट, लाइटिंग और शानदार मंच देखकर हर कोई अभिभूत हो रहा है।
वही सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति प्रतीक्षा बस स्टैंड दीपका में आयोजन समिति द्वारा मेला भी लगाया हुआ है जहां बच्चों को स्वस्थ मनोरंजन करने के लिए झूला ,खिलौने ,बुटीक आइटम और फूड स्टालो में लोगों भीड़ नजर आती है ।जिसकी रौनक देखते ही बनती है।
बुधवारी बाजार गेवरा में बंगाली समाज के द्वारा दुर्गा पूजा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाते हैं यहां बंगाली समाज की युवतियों और महिलाओं के द्वारा धुनुची नृत्य का आयोजन किया जाता है। जिसकी तैयारी कई दिनों पहले से की जा रही है।
इसमें संगीत और ढोल की थाप पर लयबद्ध होकर नृत्य करते हैं। जिसे देखने बड़ी संख्या में भीड़ उपस्थित होती है । साथी अलग-अलग दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां भक्तों की बैठाकर भोग प्रसाद का वितरण समाज के द्वारा किया जाता है
दुर्गा पूजा समिति शक्तिनगर में भी आयोजन समितियों ने भी गरबा-डांडिया महोत्सव को पूरी श्रद्धा और धूमधाम से आयोजित किया है। हर आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल होकर माँ दुर्गा की भक्ति में लीन हो रहे हैं। अलग-अलग थीम पर सजे मंचों और भक्तिमय गीतों पर आधारित गरबा की प्रस्तुतियों ने वातावरण को और भी आकर्षक बना दिया है।
आजाद चौक दीपका में पूजा समिति द्वारा दुर्गा माता की प्रतिमा प्रथम दिवस से स्थापित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं यहां भागवत कथा का भव्य आयोजन नवरात्र से प्रारंभ किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं श्रद्धालुओं उपस्थित हो रहे है ।
इस बार दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दीपका क्षेत्र की सामूहिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव बन गया है। चाहे प्रगति नगर का पंखिड़ा दीपका हो या बस स्टैंड, बुधवारी बाजार और शक्तिनगर में हो रहे आयोजन सभी मिलकर इस बार दीपका को गरबा का प्रमुख आकर्षण का केंद्र बिंदु बना दिया हैं।
लगभग सभी पूजा पंडालो में दुर्धरा से आई श्रद्धालु भक्त चरणों के लिए अलग-अलग व्यंजन भोग प्रसाद के लिए बनाए जा रहे हैं जिसका वितरण आयोजन समिति के द्वारा किया जा रहा है।




