कुसमुंडा एसईसीएल डीएवी स्कूल में स्कूल के छतों से टपक रहा पानी गिर रहा छज्जा,जलभराव की स्थिति निर्मित, कभी भी घट सकती है कोई बड़ी दुर्घटना
,
कोरबा।आदर्श नगर कुसमुंडा कॉलोनी परिसर के डीएवी पब्लिक स्कूल का संचालन एसईसीएल कुसमुंडा की देखरेख में किया जाता है।पहली बारिश में स्कूल की छत से पानी टपक रहा है। दीवार पर भी छत का पानी सीपेज होने लगा है। कई जगह – से छत का प्लास्टर भी उखड़ चुका है। वह स्कूल के कमरों में पानी भरा हुआ है जिस जगह पर पानी टपक रहा है वहां प्लास्टिक की बाल्टी रखी हुई है अधिक जल भरा होने के कारण पानी अधिक भर जाता है जिससे छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक शिक्षकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वही नीचे टाइल्स लगी होने के कारण कई बार कई बच्चे फिसल कर हादसे का शिकार हो चुके हैं और आगे भी किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।
एसईसीएल प्रबंधन के मरम्मत – कराने ध्यान नहीं देने पर छात्रों को अध्ययन कार्य में असुविधा हो रही है। पानी के सीपेज से दीवार के साथ छज्जा भी कमजोर होने पर भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है
।डीएवी स्कूल कुसमुंडा का भवन जर्जर हो चुका है। जिसके मरम्मत को लेकर एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है।
कुसमुंडा खदान के उत्पादन में भागीदारी निभा रहे कोयला कर्मियों के बच्चों का भी स्कूल में दाखिला है। प्रबंधन की देखरेख में ही स्कूल का संचालन किया जाता है। बारिश का पानी छत से टपकने पर फर्श पर बाल्टियां रखनी पड़ रही है। ताकि पानी से फर्श गीली न हो। ब
ताया कि आधे घंटे से ज्यादा बारिश होने पर कक्षा 6 वीं में अध्ययनरत छात्रों की परेशानी बढ़ जाती है। सबसे अधिक पानी टपकने की समस्या इसी कमरे में है। फर्श गीली होने पर फिसलने का डर भी रहता है।
स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों ने कहा कि स्कूल का शौचालय भवन भी बदहाल अवस्था में है। सुखद पहलू रहा है कि स्कूल भवन के छज्जे का हिस्सा या छत का प्लास्टर गिरने पर कोई छात्र अब तक चपेट में नहीं आया। कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है जिसकी जिम्मेदारी secl प्रबंधन की होगी।




