Home Astrology कांग्रेस ने किया मंत्री के भानपुरी बंगले का घेराव और की तोड़फोड़,...

कांग्रेस ने किया मंत्री के भानपुरी बंगले का घेराव और की तोड़फोड़, महिला पुलिस हुई घायल

0
112

कांग्रेस ने किया मंत्री के भानपुरी बंगले का घेराव और की तोड़फोड़, महिला पुलिस हुई घायलIMG 20250909 WA0037
0 केदार कश्यप द्वारा कथित मारपीट का मामला
रायपुर/नारायणपुर। सर्किट हाउस कर्मचारी के साथ वन मंत्री की कथित गाली-गलौच और मारपीट का विरोध करते हुए शहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ, केदार कश्यप भानपुरी बंगले में भी तोड़फोड़ की गई।  इस दौरान पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा जवानों के साथ मारपीट की और बंगले में तोड़फोड़ भी की। इसमें एक महिला सुरक्षा कर्मी को सिर पर चोट आई जिसे सहकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। इससे परे कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया।
प्रदर्शन के नेतृत्व कर्ता पूर्व विधायक जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा ने बताया कि शहर  कांग्रेस भवन से निकले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया और बैरिकेटिंग लगाकर मोतीबाग के पास रोका। इस दौरान हुई धक्का–मुक्की में कांग्रेस के नेताओं को चोटे भी आई।

भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी  ने तोड़फोड़ पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि क्या हार की निराशा इंसान को ऐसा बना देती है, महिला पुलिस कर्मी से बदतमीजी और हिंसा साथ ही मंत्री के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ निंदनीय है। कांग्रेस का यह कृत्य घृणित है।