ऑपरेशन थिएटर का वीडियो वायरल
दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग
– जिला अस्पताल में प्रसव के लिए पहुची प्रसूता का ऑपरेशन थिएटर से निजी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।।वीडियो के सामने आने के बाद पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। आलाअधिकारी मामले को गम्भीर बतलाते हुए जांच और दोषी पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कह रहे है तो पीड़ित परिवार ने मामले में गौरेला थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है।।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल में कोरबा जिले से प्रसव करवाने के लिए जिला अस्पताल में आई एक आदिवासी महिला का ऑपरेशन के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, ।प्रसव के दौरान का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पीड़ित महिला के पति ने मामले की लिखित शिकायत गौरेला थाने पहुचकर दर्ज कराई है । पुलिस ने भी मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर लिया है, पीड़ित के पति ने कठोर कार्रवाई करने की मांग की है
स्वास्थ्य विभाग के सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक (सिविल सर्जन ) डॉ देवेंद्र सिंह पैकरा ने मामले को गंभीर बतलाते हुए जांच टीम गठित कर जांच कराने की बात कहते हुए मामले की पुष्टि भी की है
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है बेहद ही संगीन मामला है ,जल्द ही आगे की कार्यवाही की जाएगी




