Home Astrology एससी समाज के लोगों ने श्मशान घाट की मांग की ,सभी समाज का...

एससी समाज के लोगों ने श्मशान घाट की मांग की ,सभी समाज का घाट तो हमारा क्यों नहीं 

0
75

एससी समाज के लोगों ने श्मशान घाट की मांग की

 

  • सभी समाज का घाट तो हमारा क्यों नहीं

IMG 20250908 WA0030 IMG 20250908 WA0027

कोरबा जिले के एक गांव नोनबिर्रा निवासी अनुसूचित जाति के लोगों ने जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर अपनी जाति के लिए श्मशान घाट की मांग की। इनका कथन है कि सभी समाज के लोगों को गांव में मरघट की व्यवस्था दी गई है तो हमें क्यों नहीं

जिलाधीश कार्यालय पहुंचे यह ग्रामीण नोनबिर्रा निवासी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह सभी अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं उनके गांव में सभी समाज के लोगों का मरघट है लेकिन हम लोगों के लिए जो व्यवस्था है भी उसको छीनने की कोशिश की जा रही है।

अनुसूचित जाति का होने के कारण अपनी उपेक्षा का ग्रामीणों ने सरपंच पर आरोप भी लगाया है