एसईसीएल सीएमडी का फूंका गया पुतला
भू विस्थापितों की समस्याओं का नहीं किया जा रहा है निराकरण

भूविस्थापित किसानों ने एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएमडी और मुख्य महाप्रबंधक का पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर किया। उनका आरोप है कि प्रबंधन उनकी मांगों को अनदेखा कर रहा है और रोजगार के मुद्दे पर समझौता नहीं कर रहा है।
यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के नेतृत्व में किया गया, जिन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एसईसीएल प्रबंधन ने उनकी जमीन अधिग्रहित की है, लेकिन बदले में उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार प्रदर्शन और हड़ताल की जा चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ने उनकी मांगों को नहीं माना ।
अब भूविस्थापित किसानों ने पुतला दहन कर अपना विरोध जताया है और चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।




