एसईसीएल प्रबंधन करवा रहा है स्वयं चोरी
खदान की गाड़ी से लोहा लाकर भेजते हुए वीडियो हुआ वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
देखिए वीडियो

कोरबा के मुड़ापार में कबाड़ की दुकान है ।वहां एसईसीएल का एक ट्रक पहुंचता है ।हेल्पर ट्रक से मशीन और उसके टुकड़े जिसको कबाड़ भी कह सकते हैं को निकालता है और कबाड़ी के हवाले कर देता है
यह कृत्य कोई कैमरे में कैद कर लेता है और फिर उसे वायरल कर दिया जाता है। मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचती है और तनवीर नामक कबाड़ी से कुछ लोहे का सामान जप्त कर औपचारिकता पूर्ण कर लेती है
गौर तलब है कि तनवीर जैसे कबाड़ियों की दुकान पर एस ई सीएल सीएसईबी बालको एनटीपीसी जैसे संयंत्रों से चोरी कर लाया गया कबाड़ खुलेआम बेचा जाता है ।इस काम में इन संयंत्रों के कर्मचारी भी लिप्त पाए जाते हैं। किंतु संयंत्र प्रबंधन की लापरवाही अथवा कबाड़ियों से मिली भगत के कारण उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई न होने से उनके हौसले पस्त नहीं होते बल्कि बुलंद हो जाते हैं।





