एनीकट मैं दो भाई बह गए
बड़ा बचा छोटा भाई लापता
दोस्तों के साथ गए थे पिकनिक मनाने
देखिए वीडियो

कोरबा शहर के राताखार में निर्मित एनीकट लोगों के लिए मौत का सबब भी बन रहा है। पिकनिक मनाने दोस्तों के साथ यहां पहुंचे दो भाई पानी में बह गए एक तो बच गया लेकिन दूसरे का पता नहीं चल पा रहा है रेस्क्यू टीम तलाशने में जुटी हुई है
कोरबा शहर के अमरिया पारा निवासी पवन सिंह अपने बड़े भाई श्याम सिंह और अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने राताखार के समीप निर्मित एनी कट पहुंच यहां सभी पानी में किलोल कर रहे थे ।तभी श्याम सिंह पानी की चपेट में आ गया उसे डूबता देख छोटा भाई पवन सिंह भी बड़े भाई की ओर बढ़ा लेकिन वह भी पानी में बहने लगा ।बड़ा भाई श्याम सिंह तो बचा लिया गया लेकिन पवन सिंह का पता नहीं चल पा रहा है उसे खोजने की कोशिश नगर सेवा के गोताखोर कर रहे हैं लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम सफल नहीं हो पा रही है
पवन सिंह के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है




