Home KORBA आग की चपेट में आने से मितानिन की मौत,खाना बनाने के दौरान...

आग की चपेट में आने से मितानिन की मौत,खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

0
142

Acn18.com/खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आने से एक 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक का नाम क्रांति पटेल था,जो उरगा थाना क्षेत्र के भिलाईखुर्द क्रमांक 1 की निवासी थी। बताया जा रहा है,कि सुबह करीब 8 बजे क्रांति पटेल खाना बना रही थी,इसी दौरान आग ने उसके कपड़ों को पकड़ लिया और देखते ही देखते वह आग की लपटों से घिर गई। पड़ोसी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी,जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया,बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है,कि मृतका मितानिन थी। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!