Home KORBA सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद ने महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का लिया जायजा

सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद ने महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का लिया जायजा

0
148

Acn18. Com.सचिव जनसंपर्क श्री पी. दयानंद आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बात की और उनसे वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। श्री दयानंद ने वहां तैनात अधिकारियों से श्रद्घालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इसके लिए उन्होंने पैवेलियन में तैनात अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में त्रिवेणी संगम में स्नान करने रोज छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सेक्टर-6 में छत्तीसगढ़ पवेलियन का निर्माण किया गया है ,जहां लोगों को ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पैवेलियन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध साँस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को बखूबी दर्शाया गया है। प्रतिदिन वहां शाम को छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जा रही है।

error: Content is protected !!