Home Astrology वीडियो,कोरबा में देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हाल का बड़े हिस्से का सीलिंग...

वीडियो,कोरबा में देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हाल का बड़े हिस्से का सीलिंग गिरा, डीएमएफ राशि के 17 करोड़ से निर्माण की खुली पोल,कुछ दिनो पहले ही सीएम ने किया था लोकार्पण

0
90

Video कोरबा में देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हाल का बड़े हिस्से का सीलिंग गिरा, डीएमएफ राशि के 17 करोड़ से निर्माण की खुली पोल,कुछ दिनो पहले ही सीएम ने किया था लोकार्पणScreenshot 20250712 204048 Gallery

कोरबा, छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा हाल ही में लोकार्पित किए गए देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन भवन की सीलिंग भरभराकर गिर गई है, जिससे लगभग 17 करोड़ की लागत से निर्मित इस भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना लोकार्पण के मात्र एक महीने के भीतर हुई है, जिससे पूरे मामले में ठेकेदार की लापरवाही और अधिकारियों की मिलीभगतकी बू आ रही है

यह कन्वेंशन भवन, जिसका निर्माण कई सालों के बाद पूरा हो पाया था, मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित हुआ था।

क्या करोड़ों की लागत से बने भवन में ऐसी घटिया सामग्री का उपयोग किया गया कि वह लोकार्पण के तुरंत बाद ही ढहने लगा है

निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया

सवाल उठने लगा है कि क्या अधिकारियों की शह पर गुणवत्ता से समझौता किया गया और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया

इस मामले में कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा है कि विभाग को सुधार और जांच हेतु निर्देशित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।

*

क्या लोकार्पण की जल्दी में भवन का निर्माण कार्य आनन-फानन में निपटाया गया, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई।
इस घटना ने जिला प्रशासन और निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।

बता जा रही कि डीएफ राशि से इस कन्वेंशन हाल का निर्माण किया गया है जहां इसे कई सालों बाद तैयार किया गया बनने में काफी देरी हुई इसे लेकर कई बार सवाल भी खड़े किए गए जब बना भी तो यह हाल है।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है। क्या दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या उपाय किए जाएंगे? यह मामला अब भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता की भी अग्निपरीक्षा होगा।