Home Astrology मौत का कारण बने कुआ निर्माण में भ्रष्टाचार

मौत का कारण बने कुआ निर्माण में भ्रष्टाचार

0
81

मौत का कारण बने कुआ निर्माण में भ्रष्टाचारScreenshot 20250730 153811 Gallery

Screenshot 20250730 095234 Gallery 2

बनवार गांव के जिस कुएं का मलवा श्रीवास परिवार के तीन सदस्यों की मौत का कारण बना वह कुआं भी भ्रष्टाचार की पैदाइश है। मृत परिवार के एक सदस्य ने बताया की कुआं निर्माण की राशि स्वीकृत करने के लिए रोजगार सहायक ने10 हजार रिश्वत ली थी लेकिन स्वीकृत राशि नहीं मिल सकी। कुए का निर्माण अधूरा रह गया जिसके कारण परिवार के सदस्यों को जीवन से हाथ धोना पड़ा

एक अर्ध निर्मित कुआं श्रीवास परिवार के तीन सदस्यों की मौत का कारण बन गया। कुएं का निर्माण अधूरा क्यों था यह प्रश्न बारंबार जेहन में कौंध रहा था। तीनों लाश बरामद हो जाने के पश्चात जब श्रीवास परिवार के एक सदस्य जीवन राम श्वास से इस विषय में जानकारी चाहि गई तो उन्होंने बताया की रोजगार सहायक शिवकुमार को 10000 रुपए रिश्वत देने के बाद भी कथित तौर पर स्वीकृत राशि नहीं मिली

इस विषय में जब मौके पर मौजूद एसडीएम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तो सारा ध्यान मलवे में दबे लोगों को बाहर निकालने पर था अब जो शिकायतें आ रही हैं उनकी जांच कराई जाएगी