spot_img

मोरोक्को में 7.2 तीव्रता का भूकंप, 296 की मौत:कई इमारतें ढहीं; ये इस इलाके में आया 120 साल का सबसे ताकतवर भूकंप

Must Read

अफ्रीकी देश मोरोक्को में शुक्रवार रात 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें अब तक 296 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है।

- Advertisement -

मोरक्को के स्टेट टेलीविजन ने बताया कि भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।

भूकंप का एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव बताया जा रहा है। जो माराकेश शहर 70 किलोमीटर की दूरी पर है। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलामीटर नीचे थी। पुर्तगाल और अल्जीरिया तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

तस्वीर माराकेश शहर की है। इमारत गिरते देखा जा सकता है।
तस्वीर माराकेश शहर की है। इमारत गिरते देखा जा सकता है।

भूकंप से इमारतें मलबे और धूल में तब्दील हो गईं। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक माराकेच में पर्यटकों का ध्यान खींचने वाली लाल दीवारों के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, उत्तरी अफ्रीका में भूकंप काफी दुर्लभ है। इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हो गई।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -