बाढ़ के बीच जान जोखिम में डालते हैं स्कूली बच्चे
नदी पर पूर्ण होने से कई गांव के लोग परेशान
देखिए कैसे पानी के मध्य स्कूल जाने को विवश है बच्चे
भारत बदल रहा है विकास की गति तेज हो गई है ऐसा नारा संपूर्ण भारत में सुनाई देता है लेकिन कोरबा जिले की पितनी नदी पर पुल न होने के कारण बच्चों को भी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीण भी नदी पार कर अन्य गांव की ओर जा पा रहे हैं । यहां विकास के चिन्ह भी नहीं दिखाई देते
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उतरदा रेलडबरी के समीप से बहने वाली नदी पर पुल नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। उनके सामने दो विकल्प होते हैं पहले तो या तो वे लगभग 15 किलोमीटर घूम कर उतरदा पहुंचे या फिर नदी के तेज बहाव के बीच से अपना सफर तय करें। सबसे अधिक परेशानी होती है छोटे-छोटे बच्चों को जो स्कूल बैग और ड्रेस को बचाते हुए किसी तरह नदी पार करने को विवस है
गौरतलब है कि यहां पुल निर्माण के लिए एक करोड़ 74 लख रुपए का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है लेकिन अब तक टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है इससे लगता है की फाइल अभी कहीं अटकी हुई है।




