Home KORBA प्रेमी की मौत के बाद परिजनों का बड़ा आरोप, विधायक से लगाई...

प्रेमी की मौत के बाद परिजनों का बड़ा आरोप, विधायक से लगाई न्याय की गुहार

0
26

 

Screenshot 2026 08 30 11 55 56 83 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

गांधीनगर में हुए प्रेमी-प्रेमिका के गला काटने के मामले में अब मृतक युवक के परिजन सामने आए हैं। परिजनों ने आज लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों की बात को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने पुलिस से समन्वय कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है

दरअसल, कुछ दिनों पहले गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में प्रेमी-प्रेमिका के गला काटने का मामला सामने आया था। शुरुआती जांच में सामने आया कि लिव-इन में रह रहे युवक और युवती के बीच रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने खुद का गला काट लिया, जिसके बाद युवती ने भी अपने गले पर चाकू से वार कर लिया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।इधर, मामले में मृतक युवक के परिजन आज लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज से मिलने पहुंचे। परिजनों ने विधायक के सामने कई तथ्य रखते हुए युवती पर गंभीर आरोप लगाए और पूरे मामले की निष्पक्ष कानूनी जांच कराने की मांग की। साथ ही दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सजा की मांग की गई।

परिजनों की शिकायत और उनके द्वारा बताए गए तथ्यों को लेकर विधायक प्रबोध मिंज ने तत्काल पुलिस से चर्चा की और पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक ने निष्पक्ष जांच कर कानून के मुताबिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल गांधीनगर पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। अब पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

 

error: Content is protected !!