पंचायत सचिव सुषमा खुसरो की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
कड़ी पूछताछ के बाद सुषमा के पति को पकड़ा पुलिस ने
पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बांगो पंचायत में सचिव के पद पर काम कर रही सुषमा खुसरो की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पति अनिकेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया है। 3 दिन पहले कोरबा में जिला जेल के पीछे रिहायशी क्षेत्र में सुषमा की जली हुई लाश मिली थी। इस घटना को लेकर पुलिस को कई इनपुट मिले थे, जिन पर काम किया जा रहा था। इस प्रकरण में सुषमा के पति पर संदेह बना हुआ था। खबर के अनुसार कड़ी पूछताछ के साथ उसे सुषमा की मौत के सिलसिले में विधिवत रूप से गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।




