Home Astrology नशेड़ियों के कारण कावड़ यात्रा पर कलंक कनकी धाम जाने वाले...

नशेड़ियों के कारण कावड़ यात्रा पर कलंक कनकी धाम जाने वाले युवा वर्ग में शामिल हो जाते हैं नशेड़ी

0
70

नशेड़ियों के कारण कावड़ यात्रा पर कलंक

कनकी धाम जाने वाले युवा वर्ग में शामिल हो जाते हैं नशेड़ी

Screenshot 20250728 124723 Gallery

ऊर्जा धानी कोरबा का भी वातावरण भोले मय हो गया है। सावन महीने के प्रत्येक दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है लेकिन सोमवार को यह भीड़ बढ़ जाती है ।इसी भीड़ में शामिल हो जाते हैं नशेड़ी लोग जिसके कारण वातावरण दूषित हो रहा है ।पुलिस के जवान अपनी तरफ से जांच कर इस पर नियंत्रण का असफल प्रयास कर रहे हैं

सनातन धर्मावलंबियों में शामिल कुछ लोगों की वजह से अन्य धर्म के लोगों को उंगली उठाने का अवसर मिल रहा है इस पर अंकुश का प्रयास तो किया जा रहा है किंतु सफलता मिलती दिखाई नहीं दे रही है यही कारण है कि अब बड़ी कावड़ यात्राओं की तरह ही कोरबा में कनकेश्वर धाम तक सोमवार को निकलने वाली कावड़ यात्रा में नशेड़ी युवक भी घुस जा रहे हैं उनकी हरकतों के कारण धार्मिक वातावरण दूषित हो रहा है। रविवार की रात से ही नशेड़ी युवकों की आमद रफ्त सड़क पर शुरू हो जाती है। बिना साइलेंसर की गाड़ी पर सवार युवक सड़क पर गाड़ी तीव्र गति से चलते लहराने देखे जाते हैं पिछले सप्ताह तो कुछ लड़कों को नकली रिवॉल्वर और अन्य घातक हथियार लहराने के जुर्म में पुलिस ने कार्रवाई भी की। इतवार सोमवार की रात्रि से लेकर सोमवार के दोपहर तक पुलिस के जवान यात्रा के मार्ग पर तैनात कर दिए गए थे व।ह आने जाने वाले युवा वर्ग के लोगों को रोक कर उनकी जांच कर रहे थे साथ ही उन्हें नसीहत भी दे रहे थे।

कुछ युवक तो पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से हुज्जत करते भी देखे गए। उनका कहना था कि डीजे वालों को तो रोका जा रहा है लेकिन बिना साइलेंसर लगी गाड़ियां फर्राटे से दौड़ रही हैं

कुल मिलाकर एक तरफ तो समस्त हिंदू परिवार भगवान भोलेनाथ की आराधना में रत है तो दूसरी तरफ नशेड़ी वर्ग भी अपनी आदत के मुताबिक उपासना के नाम पर बदतमीजी कर रहा है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि जो लोग सपरिवार अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना के लिए जा रहे हैं उन्हें शारीरिक और मानसिक कष्ट ना हो। अन्य धर्म के अनुयायियों को हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने का भी अवसर न मिले