Home Astrology जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओ ने की पदयात्रा, महापौर संजू देवी राजपूत और...

जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओ ने की पदयात्रा, महापौर संजू देवी राजपूत और पार्षद नरेंद्र देवांगन ने दिया नेतृत्व, देखिए वीडियो

0
138

जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओ ने की पदयात्रा

महापौर संजू देवी राजपूत और पार्षद नरेंद्र देवांगन ने दिया नेतृत्व

देखिए वीडियो

IMG 20250728 WA0023 IMG 20250728 WA0018 IMG 20250728 WA0015

श्रावण मास का तीसरा सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में शिव भक्त कावड़ लेकर कनकी धाम पहुंचे। आज का मुख्य आकर्षण वह हुजूम था जिसका नेतृत्व नगर निगम कोरबा के कोहड़िया वार्ड से निर्विरोध पार्षद चुने जाने वाले नरेंद्र देवांगन का नेतृत्व कर रहे थे

नहर के किनारे किनारे पदयात्रा करते हुए यह जत्था कनकी के लिए रवाना होता इससे पहले शिव भक्तों ने मां सर्वमंगला मैया के सामने से सदियों से प्रवाहित होने वाली कोरबा की जीवनदायनी नदी हसदेव से स्नान कर जल उठाया ।
सर्वमंगला मंदिर में प्रवेश कर शिव भक्तों ने जल के साथ माता रानी का पूजन अर्चन किया।
इस पूरे क्रम में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत पार्षद और छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन पुत्र रजनीश देवांगन कावड़ियों का नेतृत्व करते रहे।

इस जत्थे में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और जन सामान्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई