Home Astrology गुरु-शिष्य रिश्ते को किया कलंकित! कोरबा में छात्रों ने शिक्षक को...

गुरु-शिष्य रिश्ते को किया कलंकित! कोरबा में छात्रों ने शिक्षक को बेरहमी से पीटा

0
105

गुरु-शिष्य रिश्ते को किया कलंकित!

कोरबा में छात्रों ने शिक्षक को बेरहमी से पीटाScreenshot 20250724 104740 Gallery 1

कोरबा, छत्तीसगढ़: कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल के ही छात्रों ने मिलकर अपने शिक्षक जितेंद्र कुमार पांडे की पिटाई कर दी. इस मामले में नाबालिग छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक जितेंद्र कुमार पांडे बीती रात खाना खाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी स्कूल के कुछ छात्रों ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में शिक्षक को गंभीर चोटें आई हैं.
घटना के बाद शिक्षक जितेंद्र कुमार पांडे ने तत्काल रामपुर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. छात्रों द्वारा अपने ही गुरु पर किए गए इस हमले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और इसे ‘अनोखी गुरु दक्षिणा’ कहा जा रहा है.