spot_img

ये छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान की यात्रा है प्रदेशवासियों के न्याय की यात्रा है – विशाल राजपूत

Must Read

Acn18. Com.प्रदेश कांग्रेस कमेटी की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में स्थाई पद यात्री के रूप में शामिल प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव

- Advertisement -

विशाल राजपूत ने बताया की छत्तीसगढ़ पिछले 9 महीनों से भाजपा के शासनकाल में गंभीर संकट से गुजर रहा है। अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गए हैं।
हाल की घटनाएं, जैसे बलौदा बाजार में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी , कांग्रेस के विधायक सहित प्रदेश बहुत से कांग्रेसी नेता अन्याय पुर्ण गिरफ्तारी, एव और कवर्धा में साहू समाज के तीन युवाओं की दुर्भाग्यपूर्ण मौत, सरकार की विफलता को उजागर करती हैं। शांति का टापू कहे जाने वाला छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बन गया है, आए दिन अपराध के नए-नए किस्से सुनने और देखने को मिलते हैं।जनता का सरकार की गूंगी-बहरी भूमिका से भरोसा टूट गया है।

विशाल ने कहा इन्हीं घटनाओं और विफलताओं के खिलाफ आवाज़ उठाने तथा प्रदेश में पुनः सामाजिक समरसता और शांति स्थापित करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने ‘छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा’ की शुरुआत की गई है यह छह दिन की पदयात्रा 125 किमी का सफर तय करते हुए 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में समाप्त होगी। इस यात्रा का मुख्य मकसद है जनता को न्याय दिलाना और राज्य में कानून-व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करना।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजसेवी इशहाक खान उर्फ बाबा का निधन 

कोरबा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और सुन्नी मुस्लिम जमात के पदाधिकारी जुम्मन खान के छोटे भाई इशहाक खान उर्फ बाबा...

More Articles Like This

- Advertisement -