spot_img

मुख्यमंत्री ने आजादी के महानायक श्री मंगल पाण्डे को उनके शहादत दिवस पर किया नमन

Must Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक श्री मंगल पाण्डे को 08 अप्रैल उनके शहादत दिवस पर नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत वीर सेनानी मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों के दमन के विरूद्ध सबसे पहले आवाज उठाई। उनके साहस ने अन्य सैनिकों को भी शक्ति दी और विरोध की चिंगारी भड़क उठी। सेनानी मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके और मातृभूमि के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उनकी देशभक्ति और शहादत ने स्वाधीनता की भावना जन-जन में जगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मंगल पाण्डे जैसे महानायकों का साहस और बलिदान हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय* *प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री ने दिखाई छत्तीसगढ़...

*बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय* *प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -