spot_img

नेहरु की जंयती 14 नवम्बर को:बालदिवस पर साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम, सीएम आएंगे

Must Read

acn18.com रायपुर/पं. जवाहर लाल नेहरु की जंयती 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनेगी। सीएम भूपेश बघेल राजधानी में साइंस कॉलेज परिसर में दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 11.30 बजे बाल दिवस समारोह की शुरूआत करेंगे। अध्यक्ष स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम विशिष्ट अतिथि और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव व विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा व कुलदीप जुनेजा तथा महापौर एजाज ढेबर होंगे।

- Advertisement -

समारोह में बस्तर एवं सरगुजा के बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। होनहार बच्चों का सम्मान होगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी भी लगेगी। प्रदर्शनी में बालवाड़ी से बच्चों का सीखना, बहुमुखी प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा प्रस्तुतिकरण, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, बच्चों द्वारा कुशल वाचन मौखिक गणित का प्रदर्शन, खिलौनों से सीखना अंगना में शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा की बच्चों द्वारा तैयार सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा।

कौशल में दक्ष बच्चों का प्रस्तुतिकरण, गणित एवं विज्ञान क्लब का प्रस्तुतिकरण, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी स्कूलों के बच्चों का प्रदर्शन, शारीरिक विकास आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं का प्रदर्शन, स्थानीय भाषा में शिक्षा एवं संविधान से परिचय आदि विषयों के दर्जनभर स्टॉल लगाए जाएंगे।

देखिए वीडियो : अमेरिका में एयर शो के दौरान दो प्लेन टकराए:जमीन पर गिरते ही ब्लास्ट हुआ, विमानों में सवार सभी 6 लोगों की मौत

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -