spot_img

जोमैटो बॉय ने फूड डिलीवरी के बहाने लड़की को छेड़ा:पानी पीने के लिए रुका, घर में अकेला पाकर जबरन Kiss किया

Must Read

महाराष्ट्र के पुणे में जोमैटो डिलीवरी बॉय ने एक लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। 42 साल का रईस शेख ऑर्डर देने कोंढवा इलाके के अपार्टमेंट में गया था। जहां मौका पाकर उसने लड़की को पीछे से पकड़ लिया और गाल पर Kiss कर दिया। इसके बाद वह चला गया और लड़की को वॉट्सऐप पर मैसेज करने लगा।

- Advertisement -

परेशान लड़की ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद रईस को अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

पानी पीने के बहाने पकड़ा
घटना 17 सितंबर की है। 19 साल की यह लड़की कोंढवा के ही इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। उसने अपने लिए खाना ऑर्डर किया था। फूड डिलीवरी के बाद रईस ने बातों-बातों में लड़की से पानी मांगा और उसके माता-पिता के बारे में पूछा। लड़की ने उसे बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रहती है।

इसके बाद रईस ने दोबारा पानी मांगा, लड़की जैसे ही मुड़ी, उसने पीछे से पकड़ लिया और जबरदस्ती Kiss कर लिया।

जाते-जाते बोला- अंकल हूं तुम्हारा
इसके बाद वह जाने लगा, लेकिन जाते-जाते उसने लड़की से कहा कि वह उसके अंकल की तरह है। अगर उसे कभी भी किसी तरह की मदद की जरूरत पड़े तो वह बेझिझक उसे बोल सकती है। इसके बाद उसने लड़की को वॉट्स ऐप पर मैसेज भी किए, जिसके बाद परेशान होकर लड़की ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

जंगल गया व्यक्ति सर्पदंश का हुआ शिकार,अस्पताल में चल रहा ईलाज

Acn18.com/कोरबा जिले में सांप काटने की घटनाए इन दिनों काफी बढ़ गई है। लगातार इस तरह के मामला सामने...

More Articles Like This

- Advertisement -