Home छत्तीसगढ़ VIDEO: नहीं रहे आवाज के जादूगर जाकिर. अपनी आवाज का लोहा मनवाया...

VIDEO: नहीं रहे आवाज के जादूगर जाकिर. अपनी आवाज का लोहा मनवाया था दुनिया से

0
149

कोरबा के रहवासी लेकिन अपनी मधुर आवाज पूरी दुनिया में पहुंचाने वाले जाकिर हुसैन हमारे बीच नहीं रहे. मंगलवार को बिलासपुर में उनका आकस्मिक निधन हो गया. आज बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कोरबा में किया जाएगा. गौरतलब है कि जाकिर ने वॉइस आफ इंडिया के मंच से अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा था जिसके कारण गाने के शौकीन उनके दीवाने हो गए थे. सहज सरल और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी जाकिर के निधन से संगीत प्रेमियों में शौक व्याप्त है.