अस्पताल में युवक ने खुद को लगाई आग: मौके पर ही मौत, घटना से अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप, मामले की जांच कर रही पुलिस

0
32

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

अस्पताल में युवक ने खुद को लगाई आग: मौके पर ही मौत, घटना से अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप, मामले की जांच कर रही पुलिसScreenshot 20251224 161727 Gallery

– सक्ती जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जनरल वार्ड में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। घटना के समय वार्ड में मौजूद लोगों ने जैसे ही युवक को जलते हुए देखा, अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल परिसर में एक युवक द्वारा खुद को आग लगा लिए जाने की सूचना मिलने पर सक्ती थाना के प्रभारी लखन पटेल पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इस घटना मे युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। वहीं घटना स्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। साथ ही यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे क्या कारण रहे। पुलिस अस्पताल प्रबंधन, मौजूद स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। इस घटना से अस्पताल परिसर और स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।