spot_img

राहुल की यात्रा में युवक ने खुद को लगाई आग:यात्रा रोकना चाहता था भाजपा समर्थक; रणथंभौर पहुंचीं सोनिया, धारीवाल का शक्ति प्रदर्शन

Must Read

acn18.com कोटा/भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में चौथा दिन है। कोटा में चल रही यात्रा में आज एक भाजपा समर्थक युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने अपनी वर्दी उतारकर उसकी आग बुझा दी। युवक कांग्रेस की नीति को लेकर नाराज था।

- Advertisement -

वहीं, सुबह करीब 9.30 बजे सोनिया गांधी हेलिकॉप्टर से रणथंभौर पहुंची हैं। यहां वो शेरबाग होटल में रुकेंगी। आज की यात्रा के बाद राहुल गांधी उनसे मिलने रणथंभौर जाएंगे।

इससे पहले कोटा में भारी भीड़ के कारण कई बार भगदड़ की स्थिति नजर आई। कई बार लोग राहुल का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनके पास पहुंच गए। इस बीच राहुल गांधी कोचिंग जा रहे स्टूडेंट्स से भी मिले। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप ही देश का भविष्य हो…लव यू। भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह से करीब 18 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। यात्रा में अब दूसरा टी-ब्रेक हुआ है।

कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को राजस्थान के सरकार के पावरफुल मिनिस्टर शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। धारीवाल कोटा से ही विधायक हैं और गहलोत के करीबी मंत्रियों में शामिल हैं।

इससे पहले आज सुबह करीब 6.15 बजे कोटा के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर यात्रा की शुरुआत हुई है। भारत जोड़ो यात्रा में आज लंच ब्रेक नहीं होगा और सुबह 11.30 आज की यात्रा खत्म हो जाएगी। कोटा जिले में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करके छोटा कर दिया है।

यात्रा एक साथ आज 24 किलोमीटर का सफर करेगी। आज भडाना को यात्रा का आखिरी पॉइंट बनाया है। बूंदी जिले के केशोरायपाटन में राहुल गांधी की यात्रा का कैंप बनाया गया है, जहां पर दो दिन नाइट स्टे होगा।

कोटा में राहुल गांधी सहित दूसरे नेताओं ने भारत जोड़ो की यात्रा की पेंटिंग में पंजे से छाप लगाई।
कोटा में राहुल गांधी सहित दूसरे नेताओं ने भारत जोड़ो की यात्रा की पेंटिंग में पंजे से छाप लगाई।
राहुल गांधी सुरक्षा घेरे से निकलकर कोचिंग स्टूडेंट्स से मिले और कुछ मिनटों तक उनसे बात भी की।
राहुल गांधी सुरक्षा घेरे से निकलकर कोचिंग स्टूडेंट्स से मिले और कुछ मिनटों तक उनसे बात भी की।
सुबह की सर्दी में भी काफी बच्चे राहुल से मिलने पहुंच रहे हैं। स्कूली बच्चों से राहुल बातें भी कर रहे हैं।
सुबह की सर्दी में भी काफी बच्चे राहुल से मिलने पहुंच रहे हैं। स्कूली बच्चों से राहुल बातें भी कर रहे हैं।
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। यात्रा में राहुल गांधी से मिलने के लिए नेताओं के साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। यात्रा में राहुल गांधी से मिलने के लिए नेताओं के साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
राहुल की यात्रा के स्वागत के लिए लोग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आज सुबह कुछ युवा फूल का सुस्वागतम बनाकर यात्रा में पहुंचे।
राहुल की यात्रा के स्वागत के लिए लोग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आज सुबह कुछ युवा फूल का सुस्वागतम बनाकर यात्रा में पहुंचे।
कोटा में अब तक के सफर में यात्रा को काफी सपोर्ट मिला है। यहां के हर चौराहे-सड़क पर सुबह से ही यात्रा के समर्थन में नारे लगाते लोग दिख रहे हैं।
कोटा में अब तक के सफर में यात्रा को काफी सपोर्ट मिला है। यहां के हर चौराहे-सड़क पर सुबह से ही यात्रा के समर्थन में नारे लगाते लोग दिख रहे हैं।

वहीं, कोटा में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव से सियासत गर्मा गई है। इससे पहले बुधवार को यहां सचिन पायलट के पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर भी सियासी तनाव देखने को मिला था। हालांकि, कार्यक्रम में बदलाव को लेकर जयराम रमेश ने कहा है कि इस तरह के बदलाव सामान्य बात है।

सोनिया गांधी के शामिल होने के आसार
राहुल गांधी की यात्रा में 9 दिसंबर को ब्रेक होगा। इसके बाद 10 दिसंबर को राहुल गांधी के साथ केवल ​महिला पैदल यात्री ही चलेंगी। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी महिलाओं के लिए एक दिन रखा गया था।

उसी तर्ज पर यहां भी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ केवल महिला यात्री चलेंगी। इस दिन सोनिया गांधी के भी यात्रा में शामिल होने की संभावना है। सोनिया गांधी जन्मदिन मनाने के लिए आज सवाईमाधोपुर पहुंच रही हैं।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

  • कोटा में सुबह एक बार भगदड़ की स्थिति बन गई जब अचानक बड़ी संख्या में लोग सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल गांधी के करीब पहुंच गए। राहुल के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट जैसे बड़े नेता भी मौजूद है। कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को देखकर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इसके शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
  • भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में चौथे दिन की शुरूआत सुबह 6.15 बजे हुई। राहुल की यात्रा आज आधे दिन ही चलेगी। बिना किसी ब्रेक के यात्रा सुबह करीब 11.30 बजे खत्म होगी।
  • राहुल गांधी आज आज यात्रा पूरी होने के बाद सोनिया गांधी से मिलने जांएगे। सोनिया गांधी सवाईमाधोपुर के रणथंभोर में जन्मदिन मनाएंगी, राहुल गांधी भी उनके साथ रहेंगे। आज कोटा की यात्रा के कार्यक्रम छोटे करने के पीछे भी यही कारण बताया जा रहा है।
  • कोटा में भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोटा में यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं के बीच खीचंतान भी देखने को मिली थी। कोटा में सचिन पायलट के पोस्टर हटाने के पर भी विवाद हो गया था। कोटा यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का होम टाउन है। धारीवाल राहुल गांधी के सामने कोटा के विकास को शो केस करना चाहते थे, लेकिन अब यात्रा के कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया है।

राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा का चौथा दिन तस्वीरों में….

सुबह उमड़ी भीड़ को देखकर राहुल भी काफी खुश दिखे। उन्होंने स्टूडेंट्स से बात करने के साथ आम लोगों से भी बात की।
सुबह उमड़ी भीड़ को देखकर राहुल भी काफी खुश दिखे। उन्होंने स्टूडेंट्स से बात करने के साथ आम लोगों से भी बात की।
भारत जोड़ो यात्रा की पेटिंग्स भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। कोटा शहर में यात्रा के दौरान अलग-अलग रंगों से नेता यहां प्रिंट कर रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा की पेटिंग्स भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। कोटा शहर में यात्रा के दौरान अलग-अलग रंगों से नेता यहां प्रिंट कर रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत लोग अलग-अलग तरीके से कर रहे हैं। कोटा में आज सुबह लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत लोग अलग-अलग तरीके से कर रहे हैं। कोटा में आज सुबह लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
राजस्थान में आज यात्रा का चौथा दिन है, लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ आज ही देखने को मिली है।
राजस्थान में आज यात्रा का चौथा दिन है, लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ आज ही देखने को मिली है।
कोचिंग के पॉपुलर सिटी कोटा में राहुल गांधी को लेकर क्रेज देखा जा रहा है। आज सुबह यात्रा के दौरान स्टूडेंट्स को देखकर राहुल ने बच्चों को पास बुलाया और उनसे बात की।
कोचिंग के पॉपुलर सिटी कोटा में राहुल गांधी को लेकर क्रेज देखा जा रहा है। आज सुबह यात्रा के दौरान स्टूडेंट्स को देखकर राहुल ने बच्चों को पास बुलाया और उनसे बात की।
कोटा में आज कड़ाके की ठंड है। इसके बाद भी राहुल ने यात्रा तय समय पर ही शुरू की।
कोटा में आज कड़ाके की ठंड है। इसके बाद भी राहुल ने यात्रा तय समय पर ही शुरू की।
राहुल लगातार यात्रा में मिलने आ रहे किसानों, बच्चों, महिलाओं से बात कर रहे हैं। हालांकि, एक दिन पहले वे पुलिस की सख्ती के कारण नाराज भी दिखे।
राहुल लगातार यात्रा में मिलने आ रहे किसानों, बच्चों, महिलाओं से बात कर रहे हैं। हालांकि, एक दिन पहले वे पुलिस की सख्ती के कारण नाराज भी दिखे।
भारत जोड़ो यात्रा में आज सुबह से ही भारी भीड़ है। सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग यात्रा के स्वागत के लिए खड़े नजर आ रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में आज सुबह से ही भारी भीड़ है। सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग यात्रा के स्वागत के लिए खड़े नजर आ रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में
भारत जोड़ो यात्रा में
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -