spot_img

युवाओं ने बनाया तिरंगा अभियान पर वीडियो:लोगों को कर रहे जागरूक, डाक घर में 25 रुपए में तिरंगा मिलने की दी जानकारी

Must Read

Acn18.com/स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर बस्तर में नक्सलगढ़ के युवाओं ने वीडियो एलबम बनाया है। करीब साढ़े 3 मिनट के इस वीडियो में गरीबी, किसानी, पैसों की किल्लत और कम रुपए में डाक घर में तिरंगा मिलने की जानकारी दी गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में स्थानीय युवक-युवती और ग्रामीण डाक सेवकों ने काम किया है।

- Advertisement -

कांकेर जिला मुख्यालय से 120 किमी की परलकोट है। यहां से महज 45 किमी की दूरी पर सीताराम गांव हैं। इलाका बेहद संवेदनशील है। इसी गांव में वीडियो को शूट किया गया है। पखांजूर के रहने वाले राजेश हलदर ने स्क्रिप्ट लिखी है। उन्होंने बताया कि, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भारतीय डाक विभाग देश के अंतिम व्यक्ति तक तिरंगा पहुंचाने के उद्देश्य से देश के सभी डाकघरों में 25 रुपए में तिरंगा उपलब्ध करवा रहा है।

इस अभियान के तहत ग्रामीण डाक सेवक गांवों में घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा उपलब्ध करवा रहे हैं। इसकी जानकारी भी दे रहे हैं। हालांकि, कई लोगों को यह नहीं पता है कि, डाक घर में सिर्फ 25 रुपए में तिरंगा मिल रहा है। इसलिए वीडियो के माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी जा रही है। सोशल मीडिया में वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। राजेश ने बताया कि, इसी अभियान के तहत कांकेर जिले के परलकोट उपसंभाग के GDS कर्मचारियों ने वीडियो बनाकर लोगों को जागरूक किया है।

इस वीडियो के माध्यम से भारतीय डाक विभाग ने संदेश दिया गया है कि बस्तर के अंदरूनी इलाकों में जहां आज भी कोई सुविधा नहीं पहुंच पाई है, जहां बरसात के दिनों में नदी में पानी भर जाने से गांव तक पहुंच पाना भी मुश्किल होता है। जिंदगी एक नाव के सहारे चलती है। ऐसे में डाक विभाग न केवल विभागीय सेवाएं दे रहा है बल्कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से गांव के अंतिम व्यक्ति तक को जोड़ रहा है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -