spot_img

लखनऊ में मंत्री के घर में युवक की हत्या:बेटे की पिस्टल से दोस्त को मारी गई गोली, सांसद कौशल किशोर बोले -घटना के वक्त मेरा बेटा नहीं था

Must Read

लखनऊ से बड़ी खबर है। यहां केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में एक युवक की हत्या कर दी गई। मंत्री के बेटे की पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया गया है। खून से लथपथ शव घर के अंदर मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतक युवक का नाम विनय श्रीवास्तव है। वह मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास उर्फ आशू का दोस्त है।

- Advertisement -

DCP राहुल राज ने बताया, ”रात में मंत्री का बेटा एक अपने दोस्त के साथ आया था। देर रात तक खाना पीना चला। उसके बाद घटना हुई। जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। पिस्टल मंत्री के बेटे विकास किशोर की है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।”

ये मृतक युवक विनय श्रीवास्तव की फाइल फोटो है।
ये मृतक युवक विनय श्रीवास्तव की फाइल फोटो है।

घर में अकेले रहता है मंत्री का बेटा
लखनऊ के दुबग्गा स्थित जिस घर में वारदात हुई। वह मंत्री के बेटे विकास किशोर का है। वह पिता से अलग घर में अकेले रहता था। घटना की सूचना पर कौशल किशोर भी मौके पर पहुंचे। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ”घटना के वक्त उनका बेटा घर में नहीं था।”

कौन-कौन था घर में रहता था? इस पर कौशल किशोर ने कहा कि ये तो मुझे नहीं पता। बेटा आशू कल दिल्ली चला गया था। एक लोग की तबीयत खराब थी। वो फ्लाइट से आ रहा है। विनय आप लोगों के साथ कब से था? जवाब में मंत्री ने कहा कि वह 2017 विधानसभा चुनाव से साथ रहता था।

वहीं बेटे की पिस्टल से हत्या होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। हम परिजनों के साथ हैं। जब मुझे घटना का पता चला तो मैंने ही पुलिस कमिश्नर को फोन करके इसकी सूचना दी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, किन हालातों में हत्या हुई? यह जांच का विषय है। उधर, मृतक विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में लिखित तहरीर दी है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामला: कोर्ट में पेशी के बीच अनुष्का संग तस्वीरें वायरल, अगली सुनवाई 21 जून को

पटना।' तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक केस में आज यानी गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई...

More Articles Like This

- Advertisement -