Home KORBA यूथ हॉस्टल कोरबा इकाई ने 19.11.2023 को दीपावली मिलन समारोह वरिष्ठ नागरिको...

यूथ हॉस्टल कोरबा इकाई ने 19.11.2023 को दीपावली मिलन समारोह वरिष्ठ नागरिको को सम्मान देकर किया

0
97

Acn18.com कोरबा/ यूथ हॉस्टल नेहरू नगर कोरबा के YHAI सदस्यों ने आज नेहरू नगर में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना था। वरिष्ठ नागरिकों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन YHAI की महिला सदस्यों पूनम, कल्पना, शिवानी, रितिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों में श्रीमती एवं श्री पति, श्रीमती एवं श्री शर्मा, श्रीमती ताम्रकार एवं श्रीमती सुमन शामिल थीं। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट दोपहर के भोजन के साथ हुआ।

चेयरमैन संदीप सेठ ने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने में राहुल, संदीप ताम्रकार , काकू आदि ने सहयोग किया।

IMG 20231119 WA0080 IMG 20231119 WA0083 IMG 20231119 WA0081 IMG 20231119 WA0082 1