कवर्धा कांड को लेकर युवक कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन,गृहमंत्री को सदबुद्धी देने किया गया यज्ञ हवन। देखिए वीडियो।

0
54

Acn18.com/कवर्धा कांड को लेकर इन दिनों कांग्रेस सत्तासीन सरकार पर काफी आक्रामक है। लगातार प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत के बाद जिस तरह से परिवार को हिरासत में लिया गया उसे लेकर शनिवार को छ.ग.बंद का आह्वान किया गया उसके बाद रविवार को सीएसईबी चौक पर युवक कांग्रेसियों द्वारा सद्बुद्धी यज्ञ का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारी चौक पर यज्ञ हवन कर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को सद्बुद्धी देने का प्रयत्न किया गया। उनका कहना है,कि कवर्धा कांड को लेकर एसपी को हटाने की मांग की गई थी,लेकिन गृहमंत्री द्वारा उन्हें प्रमोशन दे दिया गया।