Home KORBA जहर का सेवन कर युवक ने दे दी जान,कुसमुंडा थाना क्षेत्र की...

जहर का सेवन कर युवक ने दे दी जान,कुसमुंडा थाना क्षेत्र की घटना,कारणों का नहीं चल सका पता

0
83

acn18.com कोरबा / कोरबा के भैरोताल क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। साली की शादी कराने के बाद से ही वो काफी परेशान था। मृतक के तीन बच्चे हैं,जो पिता की मौत के बाद अनाथ हो गए है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच की रही है।

WhatsApp Image 2024 04 15 at 10.16.46

जहर का सेवन कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है जहां भैरोताल क्षेत्र निवासी बलिराम यादव के द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है। मृतक के तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है,कि बलिराम हाल ही में ग्राम मल्दा में अपनी साली का विवाह करवाकर वापस लौटा था,जिसके बाद से ही वो काफी परेशान चल रहा था। दिन रात उसके द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा था,इस बीच उसने जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी सांसे उखड़ गई।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है,मामले की जांच की जा रही है,जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा,कि उसके द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया है।