Home KORBA गेवरा बस्ती में युवक ने खुदकुशी की कोशिश की,आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया,...

गेवरा बस्ती में युवक ने खुदकुशी की कोशिश की,आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, उपचार जारी

0
74

acn18.com कोरबा /मोबाइल को पटक कर खुद को कमरे में बंद करने के बाद खुदकुशी का प्रयास करने वाले युवक को बचा लिया गया है । मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा है। उसके द्वारा इस तरह का कदम क्यों उठाया गया, परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं है ।

vlcsnap 2024 02 17 16h06m44s714

कोरबा जिले के कुसुंडा पुलिस थाना क्षेत्र से संबंधित इस मामले में 22 वर्षीय युवक ने जान देने की कोशिश की। उसके भाई रुपेश ने बताया कि सुबह वह अचानक घर आया और मोबाइल पटकने के बाद कमरे में घुस गया। उसे अपने साथ कोई कपड़ा ले जाते हुए बहन ने देखा था। उसकी हरकत से लोग डरे हुए थे। कमरे से आवाज आने पर तत्काल संज्ञान लिया गया जहां पर वह फंदे पर लटक रहा था। उसे तुरंत उतारने के साथ अस्पताल भिजवाया गया। रूपेश ने बताया कि इस घटना के पीछे आखिर कौन सा कारण जिम्मेदार रहा इसकी कोई जानकारी घर के लोगों को नहीं है। खुदकुशी की कोशिश करने वाले युवक को कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है आगे होने वाली जांच पर कई तथ्य उजागर हो सकते हैं