Home Uncategorized रेलवे स्टेशन से युवक का अपहरण, फिर घर में कैद कर अननैचुरल...

रेलवे स्टेशन से युवक का अपहरण, फिर घर में कैद कर अननैचुरल सेkस, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा, आरोपी गिरफ्तार

0
93

रायपुर।  राजधानी रायपुर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सूरत (गुजरात) मजदूरी करने जा रहे रामानुजगंज के एक युवक का अपहरण कर मारपीट और यौन शोषण किया गया है। पीड़ित युवक रेलवे स्टेशन पहुंचा था, तभी एक युवक ने उसे बस पकड़ाने का विश्वास दिलाकर अपने साथ चलने को कहा और उसी भरोसे में युवक उसकी बाइक पर बैठ गया। लेकिन आरोपी उसे रायपुर शहर से दूर एक सुनसान इलाके में स्थित घर ले गया, जहां उसने कमरे में बंद कर बंधक बना लिया।

पीड़ित के मुताबिक, वह सूरत जाने वाली ट्रेन पकड़ने रायपुर आया था। इसी दौरान आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे उससे मिला। आरोपी ने मदद करने का दिलासा देते हुए कहा कि वह उसे जल्द बस या ट्रेन की कनेक्टिविटी दिलवा देगा। लेकिन जैसे ही युवक बाइक पर बैठा, आरोपी उसे घुमाते हुए एक अज्ञात स्थान पर ले गया और घर में कैद कर दिया।

जबरदस्ती किया अप्राकृतिक कृत्य