Home KORBA यादव समाज ने किया कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन. नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस...

यादव समाज ने किया कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन. नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के दो विधायकों ने मांगा सहयोग

0
38
vlcsnap 2024 05 05 11h30m29s028

acn18.com कोरबा / कोरबा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही ज्योत्सना महंत को यादव समाज ने समर्थन दिया है. समाज के वरिष्ठ जनों और कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि यादव समाज को भाजपा ने नहीं बल्कि कांग्रेस ने सम्मान दिया और बिलासपुर लोकसभा से समाज के व्यक्ति को टिकट देकर मैदान में उतारा है कोरबा के एक निजी होटल के परिसर में यादव समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया इसमें छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव और रामकुमार यादव ने भी शिरकत किया. द्वारकाधीश और रामकुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने यादव समाज की उपेक्षा की और यादव समाज के किसी नेता को टिकट नहीं दिया वहीं कांग्रेस ने बिलासपुर सीट के लिए देवेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी बनाया

vlcsnap 2024 05 05 11h32m10s928

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष और कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पति डॉक्टर चरण दास महंत ने यादव समाज को एकजुट रहकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने को प्रेरित किया दो चरण दास महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में यादव समाज को प्रतिनिधित्व देकर समाज का मान बढ़ाया है यादव समाज के इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी ,वरिष्ठ जन और आम लोग उपस्थित रहे

vlcsnap 2024 05 05 11h32m19s762
vlcsnap 2024 05 05 11h31m57s604
vlcsnap 2024 05 05 11h31m41s475