कोरबा .कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क किया किफायती जांच सुविधा देने के लिए सरकार ने प्रबंध जरूर किए हैं लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। रामपुर के स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी और एक्सरे का मामला कुछ ऐसा ही है।

यह है करतला विकासखंड के रामपुर का सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जहां पर आसपास के 30 से अधिक गांव के लोग निशुल्क सुविधा का लाभ लेने के लिए पहुंचते हैं। बीते वर्षों में अस्पताल को अपग्रेड करने के साथ कई स्तर पर सुविधा बढ़ाई गई है। इसके अंतर्गत एक्स-रे और सोनोग्राफी मशीन यहां पर मुहैया कराई गई। ऐसा होने से लोगों को काफी सहूलियत हो रही थी। लेकिन अब बात कुछ और है। लोगों ने बताया कि कारण चाहे जो भी हो लेकिन उन्हें ना तो एक्स्-रे की सुविधा यहां पर मिल पा रही है और ना ही सोनोग्राफी की। रामपुर अस्पताल में 2 दिन के लिए सेवा देने आने वाले डॉक्टर विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले सितंबर में टेक्नीशियन की मृत्यु होने के बाद नवीन भारती नहीं हुई है इसलिए x rey का संचालन नहीं हो पा रहा है।

डॉ विवेक प्रताप ने बताया कि सरकार की ओर से यहां के स्वास्थ्य केंद्र के लिए सोनोग्राफी की व्यवस्था भी कराई गई है। उपकरण को इंस्टॉल किया काफी समय हो चुका है। रेडियोग्राफर ना होने से लोगों को सुविधा नही मिल पा रही है।

ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े की समस्या के बारे में अधिकारियों को जानकारी लगातार दी जा रही है। देखना होगा कि व्यापक जनहित से संबंधित इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारी इतना ध्यान देते हैं और मैं कर्मचारियों की भर्ती कब तक करते हैं।




