Home देश दुनिया WFI प्रमुख के खिलाफ फिर प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान

WFI प्रमुख के खिलाफ फिर प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान

0
82

Acn18.com/रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पहलवान फिर से जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार 7 महिला पहलवानों ने सिंह के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसी साल जनवरी में पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करके उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। ओलिंपिक एसोसिएशन और खेल मंत्रालय ने आरोपों की जांच के लिए दो कमेटियां बनाई थीं। कमेटियों का कहना था कि आरोप लगाने वाले पहलवानों ने सबूत नहीं दिए थे।