Home Astrology वाह रे कोरबा पुलिस,10 हजार के लिए छोड़ दिया नाबालिक के अपहर्ता...

वाह रे कोरबा पुलिस,10 हजार के लिए छोड़ दिया नाबालिक के अपहर्ता को

0
72

वाह रे कोरबा पुलिस

10 हजार के लिए छोड़ दिया नाबालिक के अपहर्ता को

कोरबा पुलिस का शानदार कारनामा सामने आया है. एक युवक पर नाबालिक लड़की के अपहरण का आरोप लगा.पुलिस के दो जवानो ने आरोपी से दस हजार नगदी और बकरे की मांग की। पैसा मिल गया तो युवती को छोड़ दिया गया।वह परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई। तब इसकी जानकारी लड़की के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को दी।

कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में यह घटना घटी। शनि नामक युवक पर एक परिवार ने आरोप लगाया की नाबालिक लड़की के अपहरण की सूचना दिए जाने पर सब इंस्पेक्टर कुर्रे वह आरक्षक मधुकर ने शनि से ₹10000 ले लिए और फिर बकरे की मांग भी की। दोनों ने शनि को बताया कि लड़की को ले आए वह बयान देकर शनि के साथ जा सकती हैं।

लड़की के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक शिकायत पत्र देकर बताया है की पुलिस कर्मियों के ऐसा कहने के बाद नाबालिक लड़की के दिमाग में यह बात घर कर गई और वह करीब आधे घंटे बाद ही परिजनों के बिना बताए कहीं चली गई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने कहा है कि इस मामले में नाबालिक के पिता के द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कटघोरा एसडीओ को जांच अधिकारी बनाया गया है