Home KORBA मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस : सुभाष चौक पर लोगों को किया...

मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस : सुभाष चौक पर लोगों को किया गया जागरुक,फलदार पौधों का किया गया वितरण

0
48

acn18.com कोरबा / पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर कोरबा में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। वन विभाग के साथ ही छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के द्वारा सुभाष चौक पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया। इसके साथ ही लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।

vlcsnap 2024 06 05 11h34m42s571

पूरे भारत देश में जिस तरह से भीषण गर्मी पड़ रहा है,उसका सबसे बड़ा कारण पर्यावरण का असंतुलित होना है। विकास के नाम पर जिस तरह से पेड़ों की आंधाधुंध कटाई की है उसका बुरा परिणाम भीषण गर्मी,बाढ़ और असहनिय ठंड के रुप में सामने आ रहा है। यही वजह है,कि पांच जून यानी बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को जागरुक करने कोरबा में दिन विशेष को धूमधाम से मनाया गया। वन विभाग और छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के द्वारा सुभाष चौक पर बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया।

vlcsnap 2024 06 05 11h34m55s073

इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया,कि इस साल पर्यावरण दिवस के मौके पर बढ़ते हुए मरुस्थलीय क्षेत्र को कम करने की थीम पर काम किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है,कि आने वाले समय में अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाए,जिसके लिए लोगों के मध्य फलदार पौधों का विरतरण भी किया गया।
रामेश्वर अविनाश