Home KORBA रेलवे ब्रिज के काम में लगे मजदूरों से मारपीट, काफी सामान मौके...

रेलवे ब्रिज के काम में लगे मजदूरों से मारपीट, काफी सामान मौके से किया पार

0
39

vlcsnap 2024 01 09 17h21m22s674

acn18.com कोरबा /बरीडीह क्षेत्र में अज्ञात तत्वों के द्वारा की गई घटना में दो लोग घायल हुए। मारपीट करने वालों ने यहां से काफी सामान भी पार कर दिया है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत की है। पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है।

vlcsnap 2024 01 09 17h21m32s575

कोरबा जिले में रेल लाइन विस्तार का काम तेजी से चल रहा है। इसके माध्यम से कई प्रकार के उद्देश्यों की पूर्ति की जानी है। बरीडीह के पास रेल पुल का निर्माण का काम चल रहा है। इसमें स्थानीय क्षेत्र के मजदूर नियोजित है जिन्होंने स्थानीय स्तर पर व्यवस्था कर रखी है। बताया गया कि पिछली रात्रि को यहां अज्ञात तत्वों ने पहुंचकर मजदूरों से मारपीट की। जिससे कर्मियों को चोट आई। यहां पर रखा काफी सामान हमलावर अपने साथ ले गए। मौके पर यह सब आखिर क्यों हुआ, इस बारे में पीड़ित लोग अनजान है और हैरान भी। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात थी ही नहीं जिसके कारण मारपीट जैसी घटना यहां घटित होती। इस प्रकरण के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है। देखना होगा कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी कब तक होती है

WhatsApp Image 2024 01 09 at 12.39.57 WhatsApp Image 2024 01 09 at 12.39.58WhatsApp Image 2024 01 09 at 12.39.57 1

इमलीडुग्गु से आरोपी गिरफ्तार,आत्महत्या के लिए किया मजबूर मित्र को