कोरबा .नगर पालिका निगम कोरबा के सीएसईबी वार्ड क्रमांक 26 के अंतर्गत तीन करोड रुपए के कार्यों को स्वीकृत किया गया है। इनमें सड़क से लेकर अन्य महत्व के कार्य शामिल किए गए हैं। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने एक कार्यक्रम में संबंधित कार्यों की शुरुआत की और जनता को स्वस्थ किया कि आगे भी उनकी मांग को पूरा करने का काम जरूर किया जाएगा। पार्षद चंद्रलोक सिंह और अजय सिंह गोंड़ ने क्षेत्रीय विकास के लिए दिए जा रहे सहयोग की प्रशंसा की




