spot_img

राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम पर हो रहा काम , करतला विकासखंड में सर्वाधिक सफलता मिलने का दावा

Must Read

ACN18.COM कोरबा /राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। स्क्रीनिंग से लेकर सभी तरह की जांच और ऑपरेशन की सुविधा लोगों को दी जा रही हैं। लक्ष्य यह तय किया गया है कि कोरबा जिले में मोतियाबिंद को पूरी तरह समाप्त किया जाए।

- Advertisement -

अलग-अलग कारणों से मोतियाबिंद की बीमारी लोगों को हो रही है। किसी भी उम्र के लोग इससे प्रभावित हो रहे है। राखड़ प्रदूषण सहित कई कारण इसके लिए जिम्मेदार माने जा रहे है। कोरबा जिले में मोतियाबिंद पीड़ितों को राहत देने के लिए लगातार प्रयास जारी है। करतला ब्लॉक मैं विभाग को सबसे अधिक सहायता मिली है। बताया गया कि सरकार की नीति के अंतर्गत प्रति सप्ताह 2 ऑपरेशन किए जा रहे हैं जबकि महीने में 15 से 17 लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। एक मरीज को अधिकतम 3 दिन स्वास्थ विभाग अपनी निगरानी में रखता है।

स्वास्थ विभाग के द्वारा की जा रही कोशिशों से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। लोगों ने इसे लेकर अपने अनुभव साझा किए। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह काम के दबाव के बीच अपनी आंखों को पर्याप्त आराम दें, ऐसा करना उनके लिए जरूरी है।

मानव शरीर के लिए दूसरे अंगों के समान आंख का भी अपना विशेष महत्व है। दुनिया देखने के लिए आंखें सबसे ज्यादा जरूरी मानई गई हैं। इसलिए जरूरत इस बात की है कि आंखों का विशेष ख्याल रखा जाए।

तेंदूपत्ता संग्राहक के बच्चों को छात्रवृत्ति की व्यवस्था , एक करोड़ से ज्यादा की राशि का प्रस्ताव भेजा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -