विहान महिला समूह की महिलाएं गई हड़ताल पर ,वेतन संबंधी समस्या का समाधान करने की मांग ,और भी कई मांगे हैं शामिल

0
103

acn18.com जांजगीर /प्रदेश सरकार ने जैसे-तैसे अंागनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त कर राहत की सांस ली लेकिन उसके बाद राष्ट्रीय आजीविका मिशन विहान से जुड़ी महिला समूहों ने अपनी पांच सुत्रीय मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। जांजगीर जिले के पामगढ़ में महिला समूहों ने पांच दिवसीय हड़ताल शुरु कर दी है। महिलाओं का कहना है,कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिती में उनके द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।

vlcsnap 2023 03 23 16h57m06s334

छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही। अपनी मांगो को लेकर एक संगठन की हड़ताल समाप्त होती नहीं कि दूसरा संगठन सरकार की खिलाफत करने में जुट जाता है। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल को जैसे-तैसे समाप्त कराया लेकिन उसके बाद राष्ट्रीय आजीविका मिशन विहान से जुड़ी महिला समुहों ने पांच सुत्रीय मांगो को लेकर जांजगीर जिले के पामगढ़ में पांच दिवसीय हड़ताल पर चली गई है। महिलाओं ने वेतनान में वृद्धी करने के साथ ही नियमित रुप से वेतन देने की मांग की है। अन्य पदों पर नियुक्ति में प्राथमिकता देने के साथ ही अन्य मांगे शामिल है। महिला समूह का कहना है,कि उन्हें रोजाना पचास रुपये के हिसाब से वेतन दिया जाता है,जो आज के दौर में न के बराबर वो भी पांच छः महिनों में एक बार फिलता है लिहाजा उनकी वेतन संबंधी समस्या का समाधान किया जाए।

vlcsnap 2023 03 23 16h57m50s442

प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने कहा,कि जल्द ही उनकी मांगो पर विचार नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकती है।

कोरबा की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल भी शामिल हुई शोभायात्रा में, जगह-जगह शोभा यात्रियों का किया गया स्वागत