spot_img

गोढ़ी गांव में शराब पकड़ने के बहाने महिलाओं से मारपीट ,आबकारी कर्मियों पर हर महीने वसूली करने का आरोप

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गोड़ी गांव में अवैध शराब की सूचना के नाम पर पहुंचे आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। मौके से कर्मचारियों को शराब नहीं मिली। इस दौरान उन्होंने मारपीट की। महिलाओं ने कोरबा पहुंचकर प्रशासन से आबकारी टीम के द्वारा वसूली करने की शिकायत भी की।

- Advertisement -

गोढ़ी गांव मैं इस घटनाक्रम से आदिवासी समुदाय में काफी नाराजगी है। पीड़ित महिलाएं ट्रैक्टर की सवारी कर कोरबा पहुची। मारपीट की शिकार 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि घटना के दौरान वह घर पर अकेली थी तब आपकारी कर्मचारियों से मारपीट की।

किशोरी के साथ मारपीट होते देख गांव की महिला राजीन बाई यहां पहुंचे तो उससे भी कर्मचारियों ने मारपीट की। यहां से टीम को कुछ नही मिला। यह बात और है कि आबकारी विभाग के कर्मचारी हर महीने गांव पहुंचकर लोगों से अवैध वसूली करते हैं

महिलाओं ने पूरे मामले को लेकर प्रशासन की जानकारी में बात लाई है और कहां है कि अवैध शराब के नाम पर नियमित वसूली करने के कारनामे पर रोक लगाई जाए।

मंदिर तक दंडवत जाकर विधवा महिलाओं ने मांगी अनुकंपा नियुक्ति:हाथ में रखा नारियल, सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की; कई दिनों से जारी है प्रदर्शन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -