सर्पदंश से गई महिला की जान, उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा का मामला

0
148

Acn18.com/उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा में रहने वाली एक महिला सर्पदंश का शिकार हो गई जहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका अमर बाई कुर्रे घर पर सो रही थी तभी घोड़ा करैत नामक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तब वे उसे लेकर रात करीब डेढ़ बजे अस्पताल पहुंचे,जहां महिला का उपचार शुरु किया गया लेकिन दो बजे के लगभग उसने दम तोड़ दिया। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।