Home KORBA हाथी के हमले में महिला की मौत,घटना से फैली सनसनी

हाथी के हमले में महिला की मौत,घटना से फैली सनसनी

0
50

acn18.com कोरबा / कोरबा में श्यांग थाना अंतर्गत दंतैल हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। बासीन से गिरारी जा रहे दंपत्ति पर हाथी ने हमला कर दिया,जिससे महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है,कि हाथी देर रात ऐलोंग से कलमी टिकरा पहुंचा था,जिसके आमदगी की जानकारी न तो वन विभाग को थी और न ही लोगों को। मृतका का नाम यादो बाइ कंवर था। सुबह सुबह हुए घटना से बासीन के साथ ही पूर ईलाके में दहशत का माहौल निर्मित हेा गया है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।