spot_img

करंट लगने से महिला की मौत, युवक झुलसा:दरवाजे को हाथ लगाते ही चिपक गई महिला; बारिश के दिनों में बढ़ी परेशानी

Must Read

बिलासपुर में बारिश के बीच करंट लगने से महिला की मौत हो गई। वहीं, करंट लगने से एक युवक झुलस भी गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिश में करंट दरवाजे और दीवार में आ गया था, जिसके चलते यह घटना हुई है। घटना रतनपुर और सरकंडा क्षेत्र की है। बारिश में इस तरह करंट से बचने के लिए सावधान रहना चाहिए।

- Advertisement -
ACN
ACN

जानकारी के अनुसार रतनपुर के जूनाशहर वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाली सरिता अग्रवाल घर में अकेली थी। उनके दो बच्चे स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए स्कूल गए थे। महिला किचन में थी। बारिश के चलते कटे हुए बिजली तार का करंट लोहे के दरवाजे में आ गया था। महिला को इसकी भनक तक नहीं थी। अचानक वह दरवाजे को हाथ लगाई, तब वह करंट लगते ही दरवाजे से चिपक गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

पड़ोसी ने देखकर भाई को दी जानकारी
महिला करीब एक घंटे तक दरवाजे में करंट से चिपकी हुई थी। अचानक पड़ोसी की नजर महिला पर गई, तब उसने इस घटना की जानकारी महिला के भाई अंकित को दी। खबर मिलते ही अंकित घर पहुंचा। उसने बिजली बंद किया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पांच साल पहले छोड़ दिया था पति
महिला और उसके पति अजय अग्रवाल के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इसके चलते अजय ने पांच साल पहले उसे छोड़ दिया था। सरिता अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग रह रही थी।

दीवार में करंट लगने से युवक झुलसा
दूसरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। शिवम होम्स कॉलोनी निवासी आयुष तिवारी कॉलेज स्टूडेंट है। लगातार हो रही बारिश के चलते कॉलोनी में जलभराव हो गया था। आयुष के घर के बाहर लगे मीटर के पास करंट आ गया था। दीवार में हाथ लगते ही आयुष करंट से चिपक गया। कुछ सेकेंड तक करंट लगने के बाद झटका खाकर वह नीचे गिरा और अचेत हो गया। उसकी हालत देखकर परिजन तत्काल उसे निजी अस्पताल ले गए।

बारिश में करंट से रहें सावधान
बारिश में हर तरफ गीला हो जाता है। ऐसे में किसी भी लोहे के वस्तु को सावधानी के साथ हाथ लगाएं। इसी तरह घर में लगे बिजली तार का भी ध्यान रखें। तार कटे न रहें, इसका ध्यान रखें। बिजली तार कटे होने पर तत्काल सुधरवा लें। बारिश में बिजली तार और खंभों से भी करंट लगने की आशंका रहती है। इस स्थिति में सावधान रहना चाहिए।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बाल बाल बचे प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी,अभिशप्त कोरबा को कब मिलेगी हवाई और रेल की समुचित सुविधा

Acn18.com/पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और स्वास्थ्य...

More Articles Like This

- Advertisement -